IndiaPunjabTrending

मोहाली के सरकारी मेडिकल कॉलेज में बनेगी क्रिटिकल केयर यूनिट, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

मोहाली.

मोहाली के सरकारी मेडिकल कॉलेज में बनेगी क्रिटिकल केयर यूनिट, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

मोहाली में गंभीर रूप से घायल और क्रिटिकल कंडीशन वाले मरीजों को इलाज के लिए पीजीआई या जीएमसीएच32 रेफर करने की जरूरत कम होगी। फेज6 स्थित डाॅ. बीआर अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित की जाएगी।

पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन की ओर से यूनिट के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका निर्माण पूरा किया जाना है। यूनिट के लिए मेडिकल काॅलेज के पास बने क्वार्टर वाली जगह को चिन्हित किया गया है। मेडिकल काॅलेज प्रबंधन को इस संबंध में पत्र भी भेजा जा चुका है। यूनिट में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे दुर्घटना, गंभीर बीमारी या अन्य आपात स्थिति में मरीजों को शुरुआती स्तर पर ही बेहतर क्रिटिकल केयर मिल सकेगी।

आईसीयू और एचडीयू समेत कई सुविधाएं
प्रस्तावित क्रिटिकल केयर यूनिट में आइसीयू, एचडीयू, आइसोलेशन वार्ड और आइसोलेशन रूम के साथ डायलिसिस की सुविधा भी होगी। इसके अलावा इमरजेंसी, आपरेशन थिएटर और पाइंट ऑफ केयर लैब जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। बच्चों के लिए भी अलग बेड की व्यवस्था प्रस्तावित है। वर्तमान में मोहाली के सरकारी अस्पतालों में समर्पित क्रिटिकल केयर यूनिट की सुविधा सीमित है। गंभीर मरीजों को कई बार पीजीआई चंडीगढ़ और जीएमसीएच32 रेफर करना पड़ता है। नई यूनिट शुरू होने के बाद ऐसे मामलों में स्थानीय स्तर पर इलाज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

23 जिलों में तैयार होंगी यूनिट
क्रिटिकल केयर यूनिट का विस्तार केवल मोहाली तक सीमित नहीं है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजाब के सभी 23 जिलों में एकएक सिविल अस्पताल में ऐसी यूनिट स्थापित करने की योजना है। कई जिलों में इसका काम शुरू भी हो चुका है।

सुविधा     क्षमता     विवरण
क्षमता        50 बेड     
आईसीयू     10 बेड     इनमें 2 पीडियाट्रिक बेड
एचडीयू        6 बेड     इनमें 2 पीडियाट्रिक बेड
आइसोलेशन  24 बेड     
वार्ड
इमरजेंसी      5 बेड     ट्राइएज सहित
डायलिसिस    2 बेड     
ऑपरेशन     2     
थिएटर

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply