
राहुल गांधी, अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस ने सपा का साथ छोड़ दिया है और यह चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है. यूपी कांग्रेस सांसदों की राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है. बैठक के बाद यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि आने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी स्वतंत्र रूप से लड़ेगी. बैठक में हर विधानसभा में संगठन मजबूत करने पर चर्चा हुई. कांग्रेस के इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई है.
खबर अपडेट की जा रही है…



