TrendingUttar Pradesh

Hardoi News : रात की गश्त में लापरवाही पर दो कांस्टेबल निलंबित, SP ने दिए जांच के आदेश

Hardoi News : रात की गश्त में लापरवाही पर दो कांस्टेबल निलंबित, SP ने दिए जांच के आदेश

हरदोई, अमृत विचार। रात की गश्त में लापरवाही बरतना कोतवाली देहात में तैनात दो कांस्टेबलों को भारी पड़ गया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में कांस्टेबल मनोज सिंह और नीलेश अहिरवार को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

रात की गश्त में बरती लापरवाही

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली देहात में तैनात कांस्टेबल मनोज सिंह और नीलेश अहिरवार की रात की गश्त ड्यूटी में लापरवाही सामने आई थी। आरोप है कि दोनों ने रात में निर्धारित तरीके से गश्त नहीं की और अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी अशोक कुमार मीणा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया।

एसपी ने दिए जांच के आदेश

निलंबन के साथ ही दोनों कांस्टेबलों के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए गए हैं। विभागीय जांच में ड्यूटी के दौरान बरती गई लापरवाही और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। उन्होंने चेतावनी दी कि ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply