TrendingUttar Pradesh

Hardoi News: तालाब किनारे बेसुध मिला पेंटर, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले मौत; जानें क्या है पूरा मामला

Hardoi News: तालाब किनारे बेसुध मिला पेंटर, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले मौत; जानें क्या है पूरा मामला

हरदोईः पेंट खरीदने के लिए घर से निकले एक पेंटर की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने और मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिलने के बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान वह जीओ गांव के पास एक तालाब के किनारे बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसके पास ही साइकिल भी पड़ी थी। परिजन आननफानन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पांच बच्चों की परवरिश करता था बलराम

मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के भगौता पुरवा मजरा पूरा बहादुर का है। यहां निवासी 50 वर्षीय बलराम वर्मा पेशे से पेंटर था। वह अपनी इसी कमाई से पत्नी और पांच बच्चों का पालनपोषण करता था।

बलराम की पत्नी स्नेहलता के मुताबिक, मंगलवार शाम उसका पति साइकिल से पेंट खरीदने के लिए घर से निकला था। काफी देर बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो परिवार को चिंता हुई। मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजन आसपास के इलाकों में उसकी तलाश करने लगे।

तालाब किनारे पड़ा मिला, पास में थी साइकिल

तलाश के दौरान बलराम जीओ गांव के पास एक तालाब के किनारे पड़ा मिला। उसके पास उसकी साइकिल भी पड़ी हुई थी। परिजनों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से मौत की आशंका जता रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply