TrendingUttar Pradesh

लंपी वायरस की दस्तक: सहारनपुर और शामली समेत UP के 10 जिलों में फैला संक्रमण,  जानिए आपके जिले का हाल

लंपी वायरस की दस्तक: सहारनपुर और शामली समेत UP के 10 जिलों में फैला संक्रमण,  जानिए आपके जिले का हाल

लखनऊ। हरियाणा से उत्तर प्रदेश में पहुंचा लंपी वायरस अब प्रदेश के 10 जिलों में फैल चुका है। 10 अगस्त तक इन जिलों के 242 गांवों में 5,672 गोवंश संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात यह है कि पशुपालन विभाग के अनुसार संक्रमण से अब तक किसी गोवंश की मृत्यु नहीं हुई है।

विभाग ने पहले से अलर्ट रहते हुए प्रभावित क्षेत्रों में टीकाकरण और उपचार अभियान तेज किया है। अधिकारियों के मुताबिक संक्रमित मिले गोवंशों में से 4,611 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1,061 गोवंशों का उपचार जारी है।

सहारनपुर में सबसे ज्यादा मामले

संक्रमित गोवंशों की संख्या के मामले में सहारनपुर सबसे आगे है। यहां 4,492 गोवंश संक्रमित मिले, जिनमें से 3,812 स्वस्थ हो चुके हैं। इसके बाद शामली में 605 संक्रमित गोवंश मिले हैं, जिनमें 525 ठीक हुए हैं।

अन्य प्रभावित जिलों में अमरोहा, बिजनौर, बागपत, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ और मुजफ्फरनगर शामिल हैं।

4.70 लाख पशुओं का हो चुका टीकाकरण

निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र डॉ. संगीता तिवारी के अनुसार प्रभावित जिलों में अब तक 4.70 लाख पशुओं का टीकाकरण कराया जा चुका है। संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलों को 33 लाख से अधिक एलएसडी वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं।

प्रभावित क्षेत्रों में विशेष टीमें रिंग और बेल्ट वैक्सीनेशन के साथ संक्रमित पशुओं का नियमित उपचार कर रही हैं। संक्रमित गोवंशों को अलग रखकर उपचार किया जा रहा है, ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके।

अधिकारियों की निगरानी में चल रहा अभियान

पशुपालन विभाग के अधिकारी प्रभावित जिलों का लगातार दौरा कर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। विभाग का दावा है कि टीकाकरण, निगरानी और उपचार के जरिए स्थिति नियंत्रण में है।

फिलहाल विभाग की प्राथमिकता संक्रमित गोवंशों का उपचार करने के साथ संक्रमण को नए क्षेत्रों में फैलने से रोकना है।

किस जिले में कितने गोवंश संक्रमित और स्वस्थ हुए?
जिलासंक्रमित गोवंशस्वस्थ हुए
अमरोहा10
बिजनौर303
फिरोजाबाद11379
बागपत8354
गाजियाबाद30
मथुरा199
मेरठ9854
मुजफ्फरनगर22875
सहारनपुर4,4923,812
शामली605525
कुल5,6724,611

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply