CrimeIndiaPunjabTrending

जालंधर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पिता व पत्नी का कत्ल कर आरोपी फरार; शव देख चीखे मासूम बच्चेे..

जालंधर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पिता व पत्नी का कत्ल कर आरोपी फरार; शव देख चीखे मासूम बच्चेे..

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर शहर के अवतार नगर की गली नंबर सात में बुधवार सुबह दोहरी हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। 45 वर्षीय हीरा लाल पर अपनी पत्नी और पिता की हत्या करने का आरोप है। मृतकों की पहचान अयोध्या प्रकाश और सविता के रूप में हुई है। दोनों के सिर, गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं।

बताया जा रहा है कि सुबह बच्चे स्कूल चले गए थे। इसके बाद घर में किसी बात को लेकर हीरा लाल का पत्नी और पिता के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में उसने घर में पड़े सामान से दोनों पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोटें लगने से काफी खून बह गया और दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें- बठिंडा में 15 अगस्त को बम धमाकों की धमकी, निगम सहित जगहें अलर्ट पर; दिल्ली जाने वाली ट्रेन भी निशाने पर

बच्चों ने आस-पड़ाेस में दी सूचना

हीरा लाल के चार बच्चे हैं। दोपहर करीब दो बजे जब बच्चे स्कूल से घर लौटे तो उन्हें घटना का पता चला। घर में मां और दादा के शव देखकर बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई।

घटना के बाद से आरोपित हीरा लाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गुरदासपुर डीसी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही इमारत करवाया खाली; पुलिस ने की सघन जांच

30 साल से जालंधर में रह रहा परिवार

बताया जा रहा है कि यह परिवार करीब 30 वर्षों से जालंधर में रह रहा है। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है। आरोपी की मां मकान की ऊपरी मंजिल पर रहती हैं। वह चलने में असमर्थ हैं। जानकारी के अनुसार घटना के दौरान आरोपित ने अपनी मां को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिलहाल पुलिस आरोपित की तलाश के साथ हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। पुलिस घर में हुए विवाद और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply