CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

गर्लफ्रेंड के विवाद में छात्र के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ की फायरिंग, उससे दोस्ती करने को लेकर छात्र से हुआ था विवाद..

गर्लफ्रेंड के विवाद में छात्र के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ की फायरिंग, उससे दोस्ती करने को लेकर छात्र से हुआ था विवाद..

गलफ्रेंड के चक्कर में 11 अगस्त की रात में छात्र के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। मामले में पीड़ित हर्ष साहू की तहरीर पर कीडगंज पुलिस ने आंकेस मिश्रा, यशु सोनकर, अंशु सोनकर व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। पुलिस ने कई संदिग्ध युवकों को उठाया है, जिनसे घटना के बारे में पूछताछ चल रही है।

कृष्णानगर मुहल्ले में फायरिंग

कीडगंज थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मुहल्ले में रहने वाले हर्ष साहू का कहना है कि उसके साथ एक गर्लफ्रेंड पढ़ाई करती है। उससे दोस्ती को लेकर कुछ समय पहले विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी रंजिश को लेकर बीती रात आंकेस मिश्रा, यशु सोनकर, अंशु सहित कई अन्य लोग बाइक से आए। इसके बाद घर पर चढ़कर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ पिस्टल से फायरिंग की। गोली लगने से वह बाल-बाल बच गया।

जान से मारने की धमकी देकर भागे

आसपास भीड़ जुटने पर फायरिंग करने वाले जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।  फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों ने कीडगंज पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। कुछ देर बाद एसीपी कर्नलगंज विवेक यादव घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की।

पुलिस कुछ को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

इस संबंध में थानाध्यक्ष कीडगंज प्रीतम तिवारी का कहना है कि गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद के फायरिंग की गई। तहरीर के आधार पर केस लिखा गया है। कुछ संदिग्ध युवकों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply