CrimeIndiaTrending

रेप किया, बेल्ट से पीटा, चाकू से 20 घाव किए… नागपुर में इंस्टा फ्रेंड ने नाबालिग को 3 महीने रखा डिजिटल अरेस्ट..

रेप किया, बेल्ट से पीटा, चाकू से 20 घाव किए… नागपुर में इंस्टा फ्रेंड ने नाबालिग को 3 महीने रखा डिजिटल अरेस्ट..

नागपुर में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने तीन महीने तक नाबालिग को 3 महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। आरोपी मोबाइल के जरिए, धमकियों और लगातार वीडियो कॉल के जरिए नाबालिग पर कंट्रोल रखता था।

आरोपी ने न सिर्फ नाबालिग का कई बार रेप किया, बल्कि उसे चमड़े की बेल्ट से पीटा और चाकू से 20 घाव भी किए। पुलिस ने नाबालिग को 3 अगस्त को नागपुर के एक फ्लैट से रेस्क्यू किया था। आरोपी युवक फिलहाल नागपुर जेल में है।

इंस्टाग्राम से हुई थी जान पहचान

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक मूल रूप से ठाणे का रहने वाला है। उसकी और पीड़िता की जान-पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। युवक ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर एक फेक अकाउंट बनाया था। उसी अकाउंट के जरिए उसने पीड़िता से दोस्ती की और बातचीत शुरू हुई।

आरोपी ने करीब दो महीने पहले फ्लैट की छत पर पीड़िता को वीडियो कॉल करने को कहा। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपनी प्राइवेट तस्तीरें आरोपी के साथ साझा की थीं। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल फोन से एक्सेस और लगातार वीडियो कॉल कर उसे कंट्रोल करना शुरू कर दिया।

डिजिटल अरेस्ट का लिया सहारा

आरोपी ने पीड़िता से अपनी बात मनवाने के लिए डिजिटल अरेस्ट का तरीका अपनाया। आरोपी ने नाबालिग को बिस्तर के नीचे सोने का आदेश दिया। जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपी पीड़िता को डरा-धमकाकर अपनी हर बात मनवाता रहा। बदमानी के डर से पीड़िता हर बात मानती रही।

छत पर किया दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि फ्लैट पर हमले से करीब एक महीने पहले, वह नागपुर आया और लड़की को रात करीब 9 बजे एक इमारत की छत पर बुलाया और उसके साथ रेप किया।

फ्लैट में बंधक बनाकर दी यातनाएं

एक आरोपी ने धमकी देकर नाबालिग को नागपुर के दिघोरी इलाके में स्थित अपने किराए के फ्लैट पर बुलाया। पीड़िता को आरोपी ने फ्लैट में बंधक बना लिया। फ्लैट में आरोपी ने पीड़िता को बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया।

आरोपी ने इस दौरान क्रूरता की सारी हदें पार दीं। उसने चमड़े के बेल्ट से पीड़िता को बुरी तरह पीटा और उसके शरीर पर चाकू से 20 गहरे घाव किए।

कुत्ते वाले पट्टे से पीटा

आरोपी ने जिस गर्दन का स्ट्रैप और बेल्ट का इस्तेमाल किया था, वह कुत्तों को पट्टे से बांधने के लिए बनाए गए थे। इन सामानों को नागपुर की दो पेट शॉप्स से पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। इस मामले में दुकान मालिकों और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply