IndiaUttar Pradesh

राम मंदिर CEO चयन: 5,585 आवेदनों में से 16 फाइनलिस्ट तक पहुंची प्रक्रिया, अब तीन नामों का पैनल होगा तैयार

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के चयन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. CEO चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने 11 और 12 अगस्त को अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि परिसर में अंतिम चरण के साक्षात्कार पूरे कर लिए. अब कमेटी सभी फाइनल उम्मीदवारों के मूल्यांकन के बाद तीन नामों का पैनल तैयार कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को सौंपेगी. अंतिम नियुक्ति की घोषणा ट्रस्ट की ओर से की जाएगी.

राम मंदिर CEO चयन: 5,585 आवेदनों में से 16 फाइनलिस्ट तक पहुंची प्रक्रिया, अब तीन नामों का पैनल होगा तैयार

सर्च कमेटी के मुताबिक, CEO पद के लिए कुल 5,585 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें से 3,877 आवेदकों ने विस्तृत CV जमा किए. आवेदनों की प्रारंभिक छंटनी और मूल्यांकन के बाद 1,580 उम्मीदवारों के आवेदन पर व्यापक विचार किया गया. इसके बाद करीब 111 उम्मीदवारों को ऑनलाइन इंटरैक्शन के लिए बुलाया गया. ऑनलाइन मूल्यांकन में उम्मीदवारों के संचार कौशल, पेशेवर अनुभव, विजन, व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और तकनीकी दक्षता को परखा गया. इसके बाद अंतिम चरण के लिए 16 उम्मीदवारों का चयन किया गया, जिन्हें अयोध्या में आमनेसामने साक्षात्कार के लिए बुलाया गया.

राम मंदिर CEO पद के लिए दिग्गज दौड़ में

सर्च कमेटी के मुताबिक अंतिम 16 उम्मीदवार 50 से 70 वर्ष की आयु के हैं और अलगअलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुभव रखते हैं. इनमें सेना के पूर्व अधिकारी, सेवानिवृत्त IAS और IPS अधिकारी और सरकारी और गैरसरकारी सेवाओं से जुड़े पेशेवर शामिल हैं. उम्मीदवारों का चयन डिफेंस, ब्यूरोक्रेसी, कॉरपोरेट, इंडस्ट्रियल, एजुकेशन और आईटी सहित विभिन्न क्षेत्रों से किया गया है. CEO के लिए उम्मीदवारों को बड़े स्तर के आयोजन और मानव संसाधन प्रबंधन, रणनीतिक सोच, नेतृत्व क्षमता, तकनीकी समझ, व्यक्तित्व और भविष्य की कार्ययोजना जैसे मानकों पर परखा गया.

सर्च कमेटी ने लिया इंटरव्यू

CEO चयन के लिए गठित सर्च कमेटी में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल वीके चतुर्वेदी, PVSM, AVSM, SM, और न्यूक्लियर साइंटिस्ट डॉ. सुरेश हावरे शामिल हैं. कमेटी के सामूहिक अनुभव में न्यायपालिका, रक्षा, प्रशासन और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व है.

अब तीन नामों का पैनल होगा तैयार

अंतिम 16 उम्मीदवारों के इंटरव्यू पूरे होने के बाद अब सर्च कमेटी उनके प्रदर्शन और योग्यता का विस्तृत मूल्यांकन करेगी. इसके बाद तीन नामों का पैनल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को भेजा जाएगा. CEO की अंतिम नियुक्ति और नाम की घोषणा ट्रस्ट करेगा. सर्च कमेटी के सचिव समीर पांडा ने कहा कि पूरी चयन प्रक्रिया का उद्देश्य योग्यता आधारित चयन, संस्थागत उत्कृष्टता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है.

रिटायर्ड अधिकारियों ने दिए इंटरव्यू

वहीं, बुधवार को कुल 6 आवेदको ने इंटरव्यू दिया. जिसमें पूर्व आईपीएस अधिकारी वर्तमान नाम में यूपीडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजेश पांडे भी शामिल थे. बिहार कैडर के भी एक आईपीएस अधिकारी थे जबकि तीन सेना के सीनियर पद से रिटायर्ड आवेदक थे. पुणे के भी एक पूर्व आईएएस अधिकारी ने इंटरव्यू दिया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply