Asian games 2026:क्रिकेट जगत में भारतीय क्रिकेट फैंस को जिस मुकाबले का सबसे ज्यादा इंतजार होता है वह भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला होता है, लेकिन इन दोनों देशों के बीच मुकाबला किसी बड़े टूर्नामेंट में ही देखने को मिला है, इसलिए फैंस को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है। हालांकि अब फैंस का इंतजार खत्म होता हुआ दिखाई दे रहा था, क्योंकि इन दोनों टीमों का मुकाबला जल्द ही एशिया गेम्स 2026 में देखने को मिलने वाला था।

लेकिन अब फैंस को हाल ही में बोर्ड कि और से बड़ा झटका लगा है। दरअसल हाल ही में बोर्ड ने इस बारे में फैंस को जानकारी दी कि इन दोनों टीमों के बीच शुरुआती स्टेज में कोई भी मुकाबला नहीं खेला जाने वाला है। तो आइए आपको भी इस बारे में जानकारी देते हैं कि आखिर इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला कब देखने को मिलने वाला है।
कब होगा Asian games 2026 का आयोजन
एशियन गेम्स के आयोजन कि बात करें तो इसका आगाज 19 सितंबर 2026 से होने वाला है और इसका आखिरी मुकाबला 4 अक्टूबर को खेला जाने वाला है। इस टूर्मामेंट में कुल 17 मुकाबले खेले जाने वाले हैं। बता दें कि पहले वुमेंस कि 8 टीमें और फिर बाद में मेंस की 10 टीमें इस मुकाबले में आमना सामना करने वाली है।
खास बात तो यह है कि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश के साथ श्रीलंका क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में सीधे क्वार्टन फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन बाकी 6 टीमों को ग्रुप स्टेज के मुकाबलों से गुजरना होगा। यही कारण है कि भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच शुरुआती स्टेज में मुकाबले देखने को नहीं मिलने वाले हैं।
Asian games 2026 क्वाटर फाइनल 2 खेलेगी भारतीय टीम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम क्वाटर फाइनल 2 का मुकाबला खेलती हुई नजर आने वाली है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम क्वाटर फाइनल 1 खेलने के लिए मैदान में कदम रखेगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला देखने को मिला सकता है।
जानकारी के लिए बता दें कि अगर भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के क्वाटर फाइनल का मुकाबला जीत लेती है, तो ऐसे में टीम का अगला मुकाबला क्वाटर फाइनल 3 खेलने वाली टीम के साथ होने वाला है। वहीं अगर पाकिस्तान क्रिकेट टीम में क्वाटर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर लेती है तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मुकाबला क्वाटर फाइनल 4 खेलने वाली टीम के साथ होगा। इससे यह पक्का हो गया है कि दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला देखने को नहीं मिलने वाला है।
Asian games 2026 में गोल्ड या ब्रॉन्ज मेडल के लिए भीड़ सकती हैं टीमें
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर भारतीय टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफाइन मुकाबले को हार जाती है या फिर दोनों टीमें फाइनल मुकाबले में पहुंच जाती है, तब संभव है कि दोनों टीमों की बीच फैंस को मुकाबला देखने को मिल सकता है। लेकिन दोनों में से एक टीम फाइनल मुकाबले तक पहुंचती है, तो ऐसे में फैंस को इन दोनों टीमों के बीच होने वाले महा मुकाबले नहीं देख सकते हैं।



