IndiaPunjabTrending

नांदेड़ साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, निहंग के बाणे में आए शख्स ने चलाई तलवार; सुरक्षाकर्मी भी घायल

नांदेड़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब में एक जानलेवा हमला होने की बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार को सामने आई शुरुआती जानकारी के मुताबिक, निहंग सिंह के बाणे में आए एक शख्स ने अचानक उन पर तलवार से हमला कर दिया। इस बड़ी घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया है और वीआईपी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बादल परिवार के साथ वे माथा टेकने गए थे।

नांदेड़ साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, निहंग के बाणे में आए शख्स ने चलाई तलवार; सुरक्षाकर्मी भी घायल

 

माता साहिब गुरुद्वारा इलाके में घटी घटना

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, यह चौंकाने वाली घटना नांदेड़ स्थित माता साहिब गुरुद्वारा इलाके के पास घटी है। बताया जा रहा है कि सुखबीर सिंह बादल जब वहां मौजूद थे, तभी हथियारों से लैस एक व्यक्ति, जिसने निहंग सिंह का बाणा पहना हुआ था, उनके करीब पहुंचा और अपनी तलवार निकालकर उन पर हमला बोल दिया। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए बीचबचाव किया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। बादल के साथसाथ उनके सुरक्षाकर्मी पर भी निहंग ने हमला किया। बादल के हाथ में चोट आई है।

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

इस अचानक हुए हमले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सघन जांच शुरू कर दी है। हमलावर की असली पहचान क्या है और उसने इतने कड़े सुरक्षा घेरे के बावजूद इस वारदात को अंजाम क्यों दिया, इसकी गहनता से पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद नांदेड़ साहिब और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply