BollywoodIndia

Elvish Yadav ने Tejasswi Prakash को बताया अपनी भाभी, Karan Kundrra के साथ दोस्ती पर कही यह बात

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों रियलिटी शो ‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ में मेंटर के रूप में नजर आ रहे हैं। इस शो में उनके साथ एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और आरुष भोला भी मेंटर हैं। शो के दौरान तीनों मेंटर्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एल्विश यादव ने तेजस्वी प्रकाश के साथ अपने रिश्ते और शो की प्रतियोगिता पर खुलकर बात की।

Elvish Yadav ने Tejasswi Prakash को बताया अपनी भाभी, Karan Kundrra के साथ दोस्ती पर कही यह बात

एल्विश ने कहा, तेजस्वी भाभी हैं मेरी

एल्विश यादव ने बताया कि वह तेजस्वी प्रकाश को अपनी ‘भाभी’ मानते हैं, क्योंकि तेजस्वी के पार्टनर करण कुंद्रा के साथ उनकी काफी अच्छी दोस्ती है। एल्विश और करण ने एक साथ ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में काम किया था और वह शो भी जीता था। एल्विश ने मजाकिया अंदाज में बताया कि तेजस्वी उनके फैंस यानी एल्विश आर्मी से थोड़ा डरती हैं। तेजस्वी को लगता है कि अगर वह शो में एल्विश के खिलाफ जाएंगी, तो फैंस उनसे नाराज हो जाएंगे। इस पर एल्विश ने कहा कि तेजस्वी उनकी भाभी हैं, इसलिए उनके फैंस तेजस्वी को कुछ नहीं कहेंगे और वह मजाक में उन्हें थप्पड़ भी मार सकती हैं।

जब तेजस्वी ने करण से की एल्विश की शिकायत

शो में तेजस्वी ने एल्विश को लेकर करण कुंद्रा से शिकायत भी की थी, जिस पर एल्विश ने हंसते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि तेजस्वी ने ऐसा क्यों किया। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि वह तेजस्वी की आवाज चुराकर म्यूजियम में रखना चाहते हैं। एल्विश ने साफ किया कि वह हमेशा सही और स्वस्थ मुकाबला करना पसंद करते हैं और उन्हें किसी का डर नहीं है।

आरुष भोला पर बोले एल्विश

शो के तीसरे मेंटर आरुष भोला के बारे में बात करते हुए एल्विश ने कहा कि आरुष की सबसे बड़ी ताकत उनकी मेंटरशिप है। हालांकि, उनकी कमजोरी यह है कि वह कभीकभी बिना सोचेसमझे कदम उठा लेते हैं। इसके बावजूद एल्विश तेजस्वी और आरुष दोनों के साथ शो में मुकाबला करने का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply