CrimeIndiaPunjab

सुखबीर बादल पर हमले की खबर से सनसनी! कृपाण से वार के दावे के बाद बढ़ी हलचल..

सुखबीर बादल पर हमले की खबर से सनसनी! कृपाण से वार के दावे के बाद बढ़ी हलचल..

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर के बाहरी इलाके में स्थित माता साहिब गुरुद्वारे के पास एक निहंग सिख ने हमला कर दिया। इस हमले में उनकी सुरक्षा में शामिल एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए हैं। बादल को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया है। इससे पहले सुबह उन्होंने अपने परिवार के साथ तख्त श्री पटना साहिब के दर्शन किए थे।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल परिवार के साथ गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने गए थे। इसी दौरान एक निहंग ने कृपाण से उनपर हमला कर दिया। इस हमले में बादल के हाथ में चोट आई है। उनके बाएं हाथ में चोट लगी है।

उनकी चोटों और मौजूदा मेडिकल रिपोर्ट के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हमले के पीछे की वजह भी अभी साफ नहीं है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

हमले के समय बादल की पत्नी और अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल भी उनके साथ थीं। हमले के बाद के एक वीडियो में बादल को अपने दाहिने हाथ पर केसरिया कपड़ा लपेटे हुए चलते देखा गया। सूत्रों के मुताबिक, हमलावर ने सुखबीर सिंह बादल के पेट में चाकू मारने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया और उसे रोकने की कोशिश की। हमले के बाद बादल के हाथ में टांके लगाए गए हैं।

इससे पहले भी हुआ था हमला
इससे पहले 4 दिसंबर 2024 को पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल अमृतसर में गोल्डन टेम्पल के बाहर जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। उन्हें कोई चोट नहीं आई और बंदूकधारी को तुरंत काबू करके मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। बादल पर गोल्डन टेम्पल में ‘सेवादार’ के तौर पर सेवा करते समय हमला किया गया। अकाल तख्त ने उन्हें और अकाली दल के कई अन्य नेताओं को 2007 से 2017 तक पंजाब में पार्टी के शासन के दौरान की गई गलतियों के लिए ‘तनखाह’ (धार्मिक सजा) सुनाई थी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply