CrimeIndiaTrending

सुखबीर सिंह बादल पर हमला क्यों हुआ? आरोपी के बयान ने जांच को दिया नया मोड़..

सुखबीर सिंह बादल पर हमला क्यों हुआ? आरोपी के बयान ने जांच को दिया नया मोड़..

महाराष्ट्र में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल हमले की वजह सामने आ गई है. गुरुवार को महाराष्ट्र के नादेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर एक निहंग ने कृपाल से हमला किया. हालांकि सुखबीर सिंह की सुरक्षा में तैनात जवानों की तत्परता से निहंग को तुरंत काबू में कर लिया गया. अब उस निहंग की पहचान और हमले की वजह सामने आई है. नादेड़ के एसपी ने बताया कि आरोपी निहंग की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है. वह एक गुरुद्वारे में सेवादार हैं. वो दो साल से नादेड़ में रह रहा था.

लॉ ग्रेजुएट है आरोपी निहंग जसपाल सिंह

वहीं पुलिस की पूछताछ में आरोपी हमलावर जसपाल ने खुद को लॉ ग्रेजुएट बताया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पुणे से लॉ की पढ़ाई की है. सुबखीर पर हमले की वजह को लेकर जसपाल ने बताया कि सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब को ‘उड़ता पंजाब’ बनाया, इससे वह बेहद गुस्से में था.

पंजाब को ‘उड़ता पंजाब’ बनाया, इसलिए किया हमला

मालूम हो कि पंजाब को ‘उड़ता पंजाब’ कहने का मतलब नशे के व्यापक इस्तेमाल से जुड़ा है. पंजाब में ड्रग्स का कल्चर बहुत खतरनाक स्तर पर जा चुका है. इस कारण ही पंजाब को उड़ता पंजाब कहा जाने लगा. इस पर एक फिल्म भी उड़ता पंजाब नाम से आई थी.

माता साहेब गुरुद्वारे से लौटते समय हुआ हमला

नांदेड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने सुखबीर बादल पर हमले की जानकारी पर आधिकारिक प्रेस नोट जारी की. इसके अनुसार घटना दोपहर करीब 1:50 बजे मुगट के माता साहेब गुरुद्वारे में हुई. उस समय सुखबीर सिंह बादल दर्शन खत्म कर सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तभी एक सिख सेवादार ने कृपाल से उनपर हमला किया. 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply