TrendingUttar Pradesh

Pratapgarh News : लापता हेड कांस्टेबल की तलाश में प्रतापगढ़ पहुंची फतेहपुर SOG, सूचना देने पर 25 हजार का इनाम

Pratapgarh News : लापता हेड कांस्टेबल की तलाश में प्रतापगढ़ पहुंची फतेहपुर SOG, सूचना देने पर 25 हजार का इनाम

प्रतापगढ़ अमृत विचार : हेड कांस्टेबल की तलाश में फतेहपुर एसओजी टीम गुरुवार को दिन भर प्रतापगढ़ में डेरा डाले रही। सूचना देने वाले को एसपी फतेहपुर ने 25 हजार रूपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। बताया गया कि प्रयागराज के शिवगढ़ सोरांव निवासी हेड कांस्टेबल विजय कुमार यादव पुत्र शंभूनाथ यादव फतेहपुर पुलिस लाइन में तैनात हैं।

बीते 21 जून को विजय कुमार यादव घर से फतेहपुर के लिए निकले थे। कुछ दिनों पूर्व से वह लापता हैं। ड्यूटी पर न होने और कुछ दिनों से लापता की जानकारी मिलने पर परिजनों ने 07 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई।

लापता हेड कांस्टेबल की तलाश में एसओजी फतेहपुर की टीम प्रभारी एसआई प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में प्रतापगढ़ पहुंची। साथ में दीवान अनिल सिंह, हेड कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, कांस्टेबल प्रमोद आदि रहे। एसपी फतेहपुर ने  लापता हेड कांस्टेबल की सूचना देने वाले को 25 हजार रूपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply