रायपुर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य पुलिस के 11 उत्कृष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक प्रदान कर अलंकृत करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर इन पुलिस अधिकारियों को पदकों से विभूषित करने की घोषणा की थी।
विशिष्ट सेवा पदक
धमतरी रक्षित केंद्र के सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा।
सराहनीय सेवा पदक
सराहनीय सेवाओं के लिए निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा:
- रामगोपाल गर्ग
- शशिमोहन सिंह
- श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा
- राजश्री मिश्रा
- निवेदिता पाल
- मनीषा ठाकुर रावटे
- तारकेश्वर पटेल
- उनैजा खातून अंसारी
- जयलाल मरकाम
- हजारी लाल साहू



