Dharam

14 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का दिन कैसा रहेगा

♈ मेष

आज व्यर्थ की बहसबाजी से स्वयं को दूर रखें। लोग आपसे सहायता की अपेक्षा रखेंगे। आपको केवल अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

♉ वृषभ

आज जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा। संपत्ति विवाद हल हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों का मानसम्मान बढ़ेगा।

♊ मिथुन

आज आपके मन में उच्च पद की इच्छा प्रबल हो सकती है। अपनी बुद्धि का कुशल प्रयोग करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन खत्म होगी।

♋ कर्क

आज के दिन आपको कुछ त्याग करना पड़ सकता है। अपने विषय में गलत धारणा बनाने से बचें। आपका बजट बिगड़ सकता है।

♌ सिंह

आज विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। अव्यावहारिक विचारों के कारण उपहास हो सकता है। आत्मसम्मान की चिंता हो सकती है।

♍ कन्या

आज कार्यक्षेत्र में आपकी उपेक्षा हो सकती है। क्रोध आपकी छवि को नकारात्मक बना सकता है। कोई भी निर्णय सोचविचारकर ही लें।

♎ तुला

आज आपके कारोबार में अच्छी प्रगति होगी। समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

♏ वृश्चिक

आज आपके काम की गति में अचानक तेजी आ सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने से आनंदित महसूस करेंगे।

♐ धनु

आज का दिन भविष्य को लेकर योजना बनाने हेतु अनुकूल है। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। सरकारी कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं।

♑ मकर

आज मन कुछ अशांत हो सकता है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहने वाला है। दूसरों के मामलों में पड़ने से बचें।

♒ कुंभ

आज आप अपने काम पर ही ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को करियर की चिंता हो सकती है। मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।

♓ मीन

आज धार्मिक क्रियाकलापों में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। बच्चों के भविष्य की चिंता हो सकती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply