इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे पर मिचेल स्टार्क ने बड़ा इतिहास रच दिया। सादमान इस्लाम को आउट कर स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए।

Mitchell Starc creates history: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। पहले टेस्ट के शुरुआती दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और पूरी टीम 198 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद जब बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई और इसी विकेट के साथ इतिहास रच दिया।
मिचेल स्टार्क ने सादमान इस्लाम को आउट करते ही टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं। खास बात यह रही कि स्टार्क ने यह उपलब्धि 13 अगस्त यानी इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे के दिन हासिल की, जिससे उनका यह रिकॉर्ड और भी खास बन गया।
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी रही फ्लॉप, सिर्फ 198 रन पर सिमटी टीम
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन टीम इस फैसले को सही साबित नहीं कर सकी। स्टीव स्मिथ ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। नतीजा यह रहा कि ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 198 रन पर आउट हो गई और पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में 200 रन से कम के स्कोर पर सिमट गई।
MOST WICKETS IN TEST CRICKET :
434 Mitchell Starc .
433 R Hearth .
414 Wasim Akram .Mitchell Starc is outstanding bowler in Tests.🐐🫡#AUSvBAN pic.twitter.com/5CQkWiXGOI
— Rana Ahmad. August 13, 2026
सादमान इस्लाम का विकेट लेकर Mitchell Starc ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के 198 रन पर आउट होने के बाद बांग्लादेश की पारी शुरू हुई। सलामी बल्लेबाज सादमान इस्लाम और तंजीद हसन तमीम ने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की, लेकिन मिचेल स्टार्क ने पारी के नौवें ओवर में दूसरी गेंद पर सादमान को पवेलियन भेज दिया। नाथन लॉयन ने उनका कैच पकड़ा। सादमान 30 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए और इस विकेट के साथ स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 434 विकेट पूरे कर लिए।
रंगना हेराथ को पीछे छोड़ बने नंबर1
सादमान इस्लाम का विकेट लेते ही मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए। उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ को पीछे छोड़ दिया। स्टार्क के नाम अब 434 टेस्ट विकेट हो गए हैं, जबकि पाकिस्तान के वसीम अकरम ने अपने टेस्ट करियर में 414 विकेट लिए थे। इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे पर हासिल की गई यह उपलब्धि स्टार्क के लिए बेहद खास रही।
कपिल देव के रिकॉर्ड की भी कर ली बराबरी
मिचेल स्टार्क ने इस विकेट के साथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव की भी बराबरी कर ली है। कपिल देव के नाम टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट दर्ज हैं। अब स्टार्क के पास उन्हें पीछे छोड़ने का मौका है और एक और विकेट लेते ही वह टेस्ट क्रिकेट में विकेटों के मामले में कपिल देव से आगे निकल जाएंगे।



