ChhattisgarhIndia

CG Weather Alert: आज से 4 दिनों तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने चेताया

रायपुर.

15 अगस्त की छुट्टी के बाद रविवार को आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सावधान हो जाएं. दरअसल मौसम विभाग ने आज कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर इलाकों में पानी बरसा.

सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई. अब तक का मौसमी सबडिविज़नल वर्षा सामान्य रही है, जिसमें 8 प्रतिशत का अंतर है. मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है. वहीं उत्तरी इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं. शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सबसे कम न्यूमतम तापमान पेंड्रा में 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. राजधानी में सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल लिया है. मौसम विभाग ने रविवार को बारिश और बादल गरजनेचमकने की संभावना जताई है. 30 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश संभव
प्रदेश के कई इलाकों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीरचांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेलापेंड्रामरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आकाशीय बिजली, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है. अगले तीन घंटे तक इन क्षेत्रों में  यलो अलर्ट जारी रहेगा.

इन इलाकों में हुई बारिश
प्रदेश में वर्षा के मुख्य आंकड़ों के अनुसार कोटाडोल में 13 सेमी बारिश दर्ज की गई. शंकरगढ़ और पौड़ी उपरोरा में 11 सेमी, जबकि सन्ना, दौरा कोचली और रघुनाथ नगर में 8 सेमी वर्षा हुई. जनकपुर भरतपुर में 7 सेमी, बलरामपुर, वाड्राफनगर, चलगली और सामरी में 6 सेमी बारिश दर्ज की गई. रतनपुर, कुनकुरी, बेलतरा, पचपेड़ी, भैसमा, कोरबा, बेलगहना, मनोरा, सकरी और मस्तूरी में 5 सेमी वर्षा हुई. वहीं पाली, बगीचा, रामचन्द्रपुर, दुलदुला, सीपत, करतला और जगदलपुर में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा पेंड्रा, रामानुजगंज, मनेंद्रगढ़, कांसाबेल, कुसमी, कोंटा, बस्तर, जशपुरनगर, नवागढ़, मरवाही, पामगढ़, केल्हारी, पेंड्रा रोड, चांदो, बिलासपुर, अकलतरा, तोकापाल, सकोला, बैकुंठपुर और खड़गवा में 3 सेमी वर्षा हुई. प्रदेश के अनेक अन्य स्थानों पर कम बारिश दर्ज की गई.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply