CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

फर्जी सिम कार्ड बेचकर साइबर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था जाल; भारी मात्रा में सिम और मोबाइल बरामद..

Featured Image

उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में पुलिस ने शनिवार को फर्जी सिम कार्ड बेचकर साइबर अपराध करने वाले गिरोह का भाडाफोड़ कर एक ठग को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी सिम कार्ड व मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

सुमेरपुर थाना प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि खंडेह मौदहा निवासी संजय साहू के खिलाफ साइबर अपराध का मामला दर्ज था। उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई थी। आज फरार संजय को सुमेरपुर कस्बे के लक्ष्मीबाई तिराहा के पास गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से वोडाफोन, आईडिया कंपनी के आठ फर्जी सिम कार्ड व मोबाइल फोन के अलावा नगद धनराशि बरामद की गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित संजय अपने साथी निजामुद्दीन व मौदहा स्थित छोटू मोबाइल सेंटर के सोनू के जरिए साइबर अपराधियों को ऊंचे दामों में सिम बेचता था। एनसीआरपी पोर्टल की जांच में यह साबित हो गया कि आरोपित की पीओएस आईडी से जारी सात पूर्व सिम कार्डों का प्रयोग असम, गुजरात, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश, ओडिशा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में साइबर फ्राँड की बारह घटनाएं घटित की जा चुकी है। इनमें लाखों रुपये का साइबर फ्राँड किया गया है। आरोपित अपने साथियों के साथ गांव-गांव घूमकर लोगों के सिम कार्ड एक्टिव व पोर्ट करता था। आरोपित को आज जेल भेजा गया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply