CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

6 महीने की गर्भवती युवती की मौ/त, 50 और 28 साल के 2 प्रेमियों पर गहराया शक..

woman turns out to be 7 months pregnant case filed against 2 lovers

 उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के घाटमपुर इलाके में 2 दिन पहले आम के बगीचे में मिली 25 साल की युवती की संदिग्ध मौत के मामले में बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि युवती करीब 6 महीने की गर्भवती थी। हालांकि, डॉक्टरों की टीम मौत की सटीक वजह तय नहीं कर सकी है, जिसके चलते बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। इस बीच, मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती के एक साथ 2 लोगों से संबंध थे, जिनमें से एक उसके अपने ही गांव का 50 वर्षीय गोलू पांडे और दूसरा पड़ोस के गांव का रहने वाला 28 साल का प्रांजल। गर्भवती होने के बाद से ही युवती दोनों पर शादी करने और आने वाले बच्चे की जिम्मेदारी लेने का दबाव बना रही थी। उसका कहना था कि दोनों में से कोई भी एक उससे शादी कर ले, क्योंकि यह बच्चा उन्हीं की वजह से है। हालांकि, दोनों में से कोई भी इस बात के लिए तैयार नहीं था।

जैसे-जैसे पेट में बच्चा बढ़ रहा था, युवती के लिए घर और गांव में लोगों का सामना करना मुश्किल होता जा रहा था। वह सबसे नजरें चुराकर रहने लगी थी। इसी तनाव के बीच करीब 3 दिन पहले वह अचानक घर से लापता हो गई। अगले ही दिन सुबह गांव के बाहर आम के बगीचे में उसका शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद लड़की के पिता ने गोलू पांडे और प्रांजल पर ही हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया।

घाटमपुर थाना प्रभारी योगेश सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है, इसलिए बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य संबंधित धाराओं में भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब इस पूरे मामले की सबसे मजबूत कड़ी डीएनए रिपोर्ट होगी। गर्भ में पल रहे बच्चे का सैंपल लेकर दोनों आरोपियों के डीएनए से मैच कराया जाएगा। इस रिपोर्ट के आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि बच्चे का जैविक पिता कौन था और उसी आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply