IndiaUttar Pradesh

दिल्ली में 22 अगस्त तक बारिश… यूपी-बिहार से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक अलर्ट, जानें हिमाचल और उत्तराखंड का हाल

Heavy Rain Alert India: इन दिनों मॉनसून देशभर में पूरी ताकत से सक्रिय है. मैदानी इलाकों से पहाड़ों तक मूसलाधार बरसात देखने को मिल रही है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से आज भी कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. आज देश की राजधानी दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की भी चेतावनी है.

भारत मौसम विभाग ने आज दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबादी होने की संभावना जताई है. राज्य में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि देश की राजधानी में बारिश और बूंदाबादी का ये सिलसिला अगले पांच दिनों तक जारी रह सकता है. यानी 22 अगस्त तक राज्य में बारिश और बूंदाबादी हो सकती है.

यूपी में आज होगी भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता बनी हुई है. आज प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात हो सकता है. आज अंबेडकर नगर, अयोध्या, बदायूं, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, बलरामपुर, बलिया, बस्ती, बिजनौर, गोंडा, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, संभल, संत रविदास नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर और वाराणसी समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

बिहारझारखंड में भी बरसेंगे मेघ

आज बिहार के गया, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, अलवर, जहानाबाद, मुंगेर, बांका, जमुई, कटिहार, भागलपुर, कैमूर, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, अररिया, किशनगंज और लखीसराय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं झारखंड में आज और कल बहुत भारी हो सकती है.

मध्य और पश्चिम भारत के मौसम का हाल

आज राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 अगस्त तक बारिश जारी रहने वाली है. छत्तीसगढ़ में 22 अगस्त तक अधिकांश जगहों पर बारिश की संभावना है. इस दौरान कहींकहीं गरजचमक के साथ बिजली गिर सकती है. मध्य महाराष्ट्र में आज भारी बारिश हो सकती है. गुजरात के ज्यादातर इलाकों में 22 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कोंकण और गोवा में कई जगहों पर आज भारी बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में भी बिगड़ा है मौसम

हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में आज और कल कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है. उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 22 अगस्त तक बारिश का सिलसिला चलने वाला है. आज यहां भारी और 18 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं गांगेय पश्चिम बंगाल में आज और कल यानी 18 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है. ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. अरुणाचल प्रदेश में 21 अगस्त तक ज्यादातर जगहों पर झमाझम बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 22 अगस्त तक लगातार भारी बारिश का दौर चल सकता है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा 22 अगस्त तक झमाझम बारिश का अलर्ट है. केरल में 20 अगस्त तक अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश देखने को मिल सकती है. तटीय कर्नाटक में 22 अगस्त के दौरान लगातार ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है.

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मूकश्मीर का हाल

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में आज से 22 अगस्त तक बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है. आज राज्य में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. हिमाचल प्रदेश में 22 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान है, जबकि आज और कल व्यापक बारिश हो सकती है. जम्मूकश्मीर में भी 22 अगस्त तक अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है. आज से 19 अगस्त तक भारी बारिश के आसार हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply