
Image Source : FREEPIK
Omega-3 Ki Kami Ke Lakshan: शरीर के लिए जिस तरह से विटामिन और मिनरल जरूरी हैं वैसे ही हेल्दी फैट भी जरूरी होते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड आपके दिल और दिमाग को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। कुछ लोगों के शरीर में ओमेगा-3 की कमी खतरनाक स्तर पर पहुंच जाती है। ये जरूरी फैट न केवल सूजन को कम करने और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है, बल्कि लंबे समय तक हार्ट से जुड़े खतरे को कम करने में जरूरी बायोमार्कर माना जाता है। बावजूद इसके ओमेगा-3 की जांच शायद ही कोई करवाता हो। जान लें ओमेगा 3 की कमी से शरीर में क्या होता है?
इंस्टाग्राम पर कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉक्टर जेरेमी लंदन ने पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने ओमेगा-3 फैटी एसिड के महत्व के बारे में समझाया है। ओमेगा-3 की कमी होने पर क्या होता है और इसकी कमी को दूर करने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं।
ओमेगा-3 की जांच कराएं
डॉक्टर ने बताया कि अमेरिकी आबादी का लगभग 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी से परेशान है। ओमेगा-3 की कमी से हार्ट संबंधी बीमारियों का बड़ा कारण है। ऐसे लोगों में 15 से 30 प्रतिशत तक मृत्यु का खतरा ज्यादा होता है। दिमाग और दिल दोनों के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड जरूरी है। ओमेगा-3 (Omega-3) की जांच मुख्य रूप से एक रक्त परीक्षण (Blood Test) से होती है, जिसे ‘ओमेगा-3 इंडेक्स टेस्ट’ (Omega-3 Index Test) कहते हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड क्यों जरूरी है?
ओमेगा-3 फैटी एसिड खासतौर से ईपीए और डीएचए, ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करके, सूजन को कम करके और रक्त वाहिकाओं के काम में सुधार करके हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मददगार साबित होता है। ओमेगा 3 एंडोथेलियल फ़ंक्शन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है, जो ब्लड वेसेल्स की वॉल पर एक लेयर होती है।
ओमेग-3 की कमी से क्या होता है?
- कोरोनरी हृदय रोग (सीएचडी) से होने वाली मृत्यु दर
- दिल संबंधी रोग (सीवीडी) की घटनाएं
- मृत्यु दर सभी का कारण बनता है
- प्रारंभिक अवस्था में कोरोनरी एथेरोस्क्लेरोसिस
ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी कैसे पूरी करें
ओमेगा 3 की कमी को पूरा करने के लिए खाने में फैटी फिश जैसे सैल्मन, मैकेरल और ट्राउट का सेवन करें। इसके अलावा अलसी और अखरोट खाएं। ओमेगा- 3 से भरपूर सप्लीमेंट लें।



