न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह कहती हैं कि 40 की एज के बाद रोजाना सुबह में 3 आदतें अपनाना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इस उम्र के बाद आपका शरीर वैसा नहीं रहता है जैसा पहले था. वो कहती हैं कि इसका मतलब ये नहीं है कि आप बूढ़े हो गए हैं. ये बिल्कुल एक नेचुरल प्रोसेस है. बस इसका इतना मतलब है कि सेहत का ख्याल थोड़ा ज्यादा रखना जरूरी है और रेगुलर रूटीन में रोजाना मॉर्निंग में 3 बातें जरूर ध्यान रखनी चाहिए.

बढ़ती उम्र में अगर अपना ख्याल रखा जाए तो आप 3035 जैसा ही जवां महसूस करते हैं और हेल्थ प्रॉब्लम्स से भी खुद को दूर रख सकते हैं. इसके लिए नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी करना, बैलेंस फूड लेना, समयसमय पर हेल्थ चेकअप करवाना जैसी आदतें अपनानी चाहिए. फिलहाल जान लेते हैं कि सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने 40 प्लस लोगों के लिए कौन सी 3 आदतें अपनाने को कहा है.
काली किशमिश और सौंफ
श्वेता शाह कहती हैं कि अपनी सुबह की शुरुआत भीगी हुई काली किशमिश और सौंफ से करें. इन्हें रात भर भिगोकर रखें, सुबह चबाकर खाएं और जिस पानी में भिगोया था, उसे फेंक दें.
प्रोटीन से भरपूर नाश्ता
श्वेता शाह कहती हैं कि ध्यान रखें आपके दिन के पहले खाने यानी ब्रेकफास्ट से शरीर को ताकत और पोषण मिलता है. इसके लिए जरूरी है कि आप नाश्ते में प्रोटीन जरूर शामिल करें. प्रोटीन मसल्स के लिए भी बेहद जरूरी होता है, इसलिए 40 प्लस एज में इसे अपनी डाइट में सही तरह से शामिल करना जरूरी है.
मॉर्निंग की तीसरी आदत
40 प्लस एज के बाद रोजाना सुबह की तीसरी आदत है गहरी सांस लें और इसी के साथ एक्टिव रहें. श्वेता शाह का कहना है कि रोजाना सुबह कुछ मिनट ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें और हर सुबह 1520 मिनट टहलने की कोशिश करें. छोटीछोटी आदतें, अगर रेगुलर अपनाई जाएं, तो बड़ा बदलाव ला सकती हैं.
यहां देखें वीडियो
View this post on Instagram
इन चीजों से बनाने चाहिए दूरी
40 की एज के बाद मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है और हार्मोनल चेंज की वजह से थकना, हड्डियों में कमजोरी होना , वजन बढ़ना जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं. जरूरी है कि आप अपने रूटीन को अच्छा रखें. जंक फूड, ज्यादा तलाभुना, ज्यादा शुगर, ज्यादा नमक, जैसी चीजों को कम करें. अल्कोहल और स्मोकिंग से दूरी बनानी चाहिए. शरीर को हाइड्रेट भी रखना चाहिए.



