BollywoodIndia

Emraan Hashmi और Himesh Reshammiya की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, इस दिन रिलीज होगी Gunmaaster G9

अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इसी बीच उनकी अगली फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म के मेकर्स ने सोमवार को इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

आदित्य दत्त के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

27 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर फिल्म की पहली झलक शेयर करते हुए बताया कि ‘गनमास्टर जी9’ 27 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट के साथ उन्होंने इसके एक्शन, रोमांस और म्यूजिक की भी झलक दिखाई है।

इमरान ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि ‘गनमास्टर जी9’ लॉक हो चुकी है और 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर फायर करने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे लिखा कि इस बार सिर्फ गोलियां ही नहीं चलेंगी, बल्कि रोमांस, म्यूजिक और एक्शन भी दर्शकों का दिल जीतेंगे।

हिमेश रेशमिया देंगे फिल्म का म्यूजिक

‘गनमास्टर जी9’ की एक खास बात इसका म्यूजिक भी है। फिल्म में हिमेश रेशमिया संगीत दे रहे हैं। इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की जोड़ी पहले भी कई हिट गानों के लिए मशहूर रही है। ऐसे में दोनों के साथ आने से फिल्म के म्यूजिक को लेकर भी फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

उत्तराखंड में हुई फिल्म की शूटिंग

इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा पिछले कुछ समय से उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया है। अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद दर्शकों को ‘गनमास्टर जी9’ के सिनेमाघरों में आने का इंतजार है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply