India

Pudina In English: पुदीना को इंग्लिश में क्या कहते हैं? जान लें खाने के अलावा इसे यूज करने के 5 कमाल के तरीके

भारतीय रसोई में पुदीना को चटनी बनाने से लेकर ट्रेडिशनल ड्रिंक्स में फ्रेशनेस बढ़ाने तक के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ये महज खाने में यूज होने वाली कोई मामूली हर्ब नहीं है, बल्कि मेडिसिनल गुणों से भी भरपूर है. क्या आपको पता है कि इसे अंग्रेजी में क्या कहा जाता है और इसे आप खाने के अलावा किन तरीकों से आप यूज कर सकते हैं.

पुदीना को अंग्रेजी में मिंट ‘Mint’ कहा जाता है और ये अपनी फ्रेशनेस के लिए पहचानी जाने वाली हर्ब है. दुनियाभर में इसकी फैमिली के जुड़े कई तरह के पौधे पाए जाते हैं और इसकी कई किस्में हैं जिसे लोग खाने से लेकर औषधी की तरह भी अलगअलग तरीके से इस्तेमाल करते हैं.

ये भी हैं इसके नाम

पुदीना यानी मिंट को कई अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे इसे किस्मों के आधार पर फील्ड मिंट , स्पीयरमिंट , पेपरमिंट जैसे नामों से भी जाना जाता है. वैज्ञानिक नाम की बात करें तो इसे मेंथा के नाम से जाना जाता है.

स्किन के लिए पुदीना का यूज

अगर चेहरे पर पिंपल्स बने रहते हैं तो पुदीना का यूज फायदेमंद रहता है, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं. ये एक्स्ट्रा ऑयल को भी कंट्रोल करता है और त्वचा को ठंडक देता है. इससे गर्मी में होने वाली स्किन की खुजली, जलन से भी राहत मिलती है. ताजा पुदीना की पत्तियों को पीसकर इसमें शहद मिलाकर लगा सकते हैं या फिर दही के साथ एड करके अप्लाई करें. सिर्फ पुदीने की पत्तियों का रस भी काम आता है.

Getty Images

पाचन की समस्याओं से राहत

पुदीना की पत्तियों का रस निकालकर इसमें नींबू और काला नमक मिलाकर पीने से ये कुछ ही देर में पेट की गैस और मरोड़ की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है. पेट में भारीपन लग रहा हो तो खाने के बाद 810 पुदीना की पत्तियों को 1 कप पानी में उबालकर गुनगुना पीना चाहिए.

सिरदर्द से मिलती है राहत

अगर गर्मी की वजह से सिर में दर्द होने लगता है या फिर माइग्रेन की समस्या है तो पुदीना काम आ सकता है. इसके लिए पुदीना की ताजी पत्तियां मसलकर कुछ देर सूंघना चाहिए और इसका लेप भी माथे पर लगाने से आराम मिलता है.

मुंह की बदबू दूर करे पुदीना

अगर आप मुंह की बदबू से परेशान रहते हैं तो पुदीना की पत्तियां चबाएं या फिर उसे उबालकर गुनगुना रह जाने पर रोजाना इससे कुल्ला करें. ऐसा करने से बैक्टीरिया नष्ट होते हैं और मसूड़ों की सूजन से भी आराम मिलता है. सांसें भी ताजा रहती हैं.

जुकाम में राहत मिलती है

अगर कफ की वजह से सीने में दर्द और नाक बंद है तो उबलते पानी में पुदीना की 1012 पत्तियां क्रश करके डालें या फिर पुदीना के तेल की 2 बूंदे ए़ड करें. इससे कम से कम 1520 मिनट तक भाप लेने से काफी आराम मिलता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply