IndiaTrending

तालाब में रहने को मजबूर था लड़का, अनंत अंबानी ने बदली जिंदगी! एयरलिफ्ट कर मुंबई बुलाया

Featured Image

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का एक 16 साल का लड़का तालाब में रहने लगा था। वह एक मेडिकल कंडीशन की वजह से तालाब में रहने को मजबूर था, यह सच्ची कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। अब उसकी किस्मत ने नया मोड़ ले लिया है क्यों कि उसके इलाज के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मदद की है। इसके बाद उसे विशेष मेडिकल जांच और इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके मुंबई लाया गया है।

क्या है इकलाब के तालाब में रहने की कहानी?

बेलडांगा का रहने वाला किशोर इकबाल दिन-रात तालाबों में ही बिताता था। उसका कहना था कि जब भी वह पानी से बाहर आता है तो पूरे शरीर में तेज जलन होने लगती है। वह यह भी बताता था कि उसे लगता है जैसे कोई अलौकिक शक्ति उसे अपने कब्जे में ले लेती है, इसी वजह से वह लंबे समय तक पानी में ही रहता था। सोशल मीडिया पर तालाब में बैठकर स्नैक्स खाते हुए लड़के का वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टरों की एक टीम ने उसके मामले की समीक्षा की।

इकबाल को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए मुंबई लाया गया

अनंत अंबानी के निर्देश पर इकबाल को एयरलिफ्ट करके मुंबई लाने की व्यवस्था की गई। उसे मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका विशेष इलाज और जांच होगी। स्थानीय लोगों का कहना था कि इकबाल को अक्सर सुबह से देर रात तक तालाब में तैरते हुए देखा जाता था और वह एक तालाब से दूसरे तालाब में भी चला जाता था। इससे लोग चिंतित थे।

इकबाल के माता-पिता ने बताया कि वे पहले भी उसे अस्पताल ले जा चुके हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वे लंबे इलाज का खर्च नहीं उठा पा रहे थे और मदद की गुहार लगाई थी। डॉक्टरों ने लंबे समय तक पानी में रहने के स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में भी चेतावनी दी है।

पिता ने बेटी के साथ सेल्फी ली फिर यमुना नदी में फेंका; बाइक पर पत्नी से हुआ झगड़ा; जन्मदिन के लिए खरीदने जा रहे थे कपड़े

चर्म रोग विशेषज्ञों ने क्या कहा?

एसएसकेएम अस्पताल के एक चर्म रोग विशेषज्ञ ने बताया कि देर तक पानी में रहने से त्वचा गलने लगती है, जिससे त्वचा पीली, नरम हो जाती है और उसमें खुजली, दरारें और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

एक अन्य चर्म रोग विशेषज्ञ ने कहा कि लगातार नमी रहने से फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने आगे कहा कि इकबाल की मेडिकल जांच जरूरी है और उसे घंटों तक तालाब में नहीं रहना चाहिए। अब मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती होने के साथ ही इकबाल के लिए देश के अग्रणी विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply