रसोई में काम करते वक्त कई बार कुछ काम काफी झंझट भरे होते हैं, जैसे लहसुन की कलियां छीलना. इसके अलावा अनार का छिलका हटाना भील कुछ लोगों को सिरदर्द जैसा महसूस होता है और इसी के चलते वो कई बार इस फल को खाने से तक बचते हैं. ऐसे ही मूंगफली के दानों को भूनने के बाद उसकी स्किन को हटाने में भी काफी टाइम जाता है. आपके ये काम आसान हो जाएंगे. ऐसी ही पांच चीजों के छिलके हटाने के लिए 5 हैक्स जानेंगे, जिससे मिनटों में आपका काम बन जाएगा.

खाना बनाना और इसकी तैयारियां करना एक कला है. ऐसे में अगर आपको कुछ ट्रिक्स पता हो तो काम काफी ज्यादा आसान हो जाता है. चलिए जान लेते हैं मूंगफली से लेकर लहसुन, अनार तक पांच ऐसे फूड्स को छीलने का आसान तरीका जिनमें काफी टाइम जाता है.
लहसुन को आसान तरीके से छीलना
सबसे पहले पानी गर्म करें और फिर उसमें लहसुन की कलियों को भिगोकर रख दें. इसके बाद चाकू से को सपाट साइड में हर लहसुन की कली के ऊपर रखकर हल्का दबाते जाएं. इससे छिलका फटाफट अलग होता जाता है. दूसरा तरीका है कि आप लहसुन को 1015 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में गर्म कर लें और ठंडा होने के बाद फटाफट छील लें, क्योंकि गर्म करने से छिलका ढीला पड़ जाता है.
कैसे छीलें फटाफट अनार?
अनार को छीलने का सिंपल तरीका है कि आप पहले इसका ऊपर वाला हिस्सा काट दें. इसके बाद ऊपर से नीचे तक 4 से 5 चीरे लगाकर अलगअलग हिस्सों में कर लें, लेकिन बिल्कुल अलग न करें. छिलके पर चम्मच से छिलके पर हल्के हाथों से मारते जाएं. इससे दाने निकलकर गिरते जाएंगे. कोशिश करें जिसमें अनार छील रहे हैं उस बर्तन में पानी भरा हो.
मूंगफली की स्किन मिनटों में हटाए?
लड्डू या फिर बर्फी बनाने के लिए ढेर सारे मूंगफली के दाने रोस्ट किए हैं तो एक साफ किचन का तौलिया लेकर इसमें सारे दाने डाल दें. इसे अच्छी तरह से पोटली जैसा बनाएं और फिर तेजी से इसे रगड़ना शुरू करें. इससे फटाफट सारे छिलके हट जाएंगे. इसे प्लेट में निकाल लें, बहुत सारे छिलके तौलिया में ही रह जाते हैं, बाकी के बचे हुए को साफ कर लें.
कीवी छीलने का तरीका
खट्टामीठा फल कीवी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसके छिलके पर रोए काफी ज्यादा होते हैं और जब आप इसे छीलते हैं तो सारा रस हाथों पर लग जाता है. कीवी को पहले दो हिस्सों में काट लें और फिर छिलके में किनारे से चम्मच डालकर घुमाते जाएं. इस तरह से कीवी फटाफट छिलके से अलग हो जाएगा.
अरबी को छीलने का तरीका
अरबी एक ऐसी सब्जी है, जिसे अगर कच्चा छीला जाए तो इससे हाथों में खुजली होना शुरू हो जाती है. इसे छीलने का सिंपल तरीका है कि आप एक बड़ा प्लास्टिक का साफ कट्टा ले लें और फिर इसमें सारी अरबी डालकर अच्छी तरह से रगड़ लें. इससे 56 मिनट में ही सारी छिलके अलग हो जाते हैं. इसे पानी में डालकर धो लें.



