CrimeHaryanaIndiaTrending

बैंक से कैश लेकर निकले बुजुर्ग को बदमाशों ने बनाया निशाना, दिनदहाड़े नकदी लूटकर फरार..

गांव बोहड़ाकलां स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के बाहर दिनदहाड़े एक बुजुर्ग से 50 हजार रुपये की लूट होने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बिलासपुर थाना पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी…

गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव बोहड़ाकलां स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के बाहर दिनदहाड़े एक बुजुर्ग से 50 हजार रुपये की लूट होने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बिलासपुर थाना पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, बोहड़ा कलां निवासी जगदीश सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने बेटे अनिल कुमार के साथ बैंक गए थे। उन्होंने अपने खाते से पेंशन के 3200 रुपये और अलग से 50 हजार रुपये निकाले। पेंशन के पैसे जेब में रखने के बाद जगदीश बैंक के मुख्य गेट पर खड़े होकर 50 हजार रुपये गिन रहे थे।

इसी दौरान बैंक के अंदर से आए दो अज्ञात युवकों ने बुजुर्ग को अचानक धक्का दिया और उनके हाथ से 50 हजार रुपये छीनकर रंगे हाथ भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने बिलासपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस बैंक व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply