DelhiIndiaTrending

रक्षाबंधन पर तीन दिन की छुट्टी, दिल्ली-NCR से जयपुर, आगरा और पहाड़ों की ओर बढ़ी बुकिंग

नई दिल्ली
 रक्षाबंधन इस बार शुक्रवार को पड़ रहा है। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी होने से लोगों को लगातार तीन दिन का ब्रेक मिल रहा है। ऐसे में लोग इस ब्रेक का पूरा फायदा उठाने की सोच रहे हैं। यही वजह है कि दिल्लीएनसीआर के आसपास के फार्म हाउस, हिल स्टेशन व अन्य घूमने फिरने की ऐतिहासिक जगहों में काफी अधिक बुकिंग हो रही है। रक्षाबंधन पर रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे रहता है।

  • इसका मतलब यह होता है कि साल में पड़ने वाले 33 आरएच में से कर्मचारी अपनी सहूलियत के हिसाब से कोई भी दो छुट्टियां ले सकते हैं।
  • महिलाएं ज्यादातर यह दो आरएच रक्षाबंधन और करवाचौथ पर लेती हैं।
  • इस बार तीन दिन की छुट्टी को देखते हुए कई परिवारों ने दिल्ली के आसपास घूमने का कार्यक्रम बनाया है।
  • कुछ लोगों की पहली पसंद जयपुर और आगरा जैसे डेस्टिनेशन हैं, जहां कम समय में जाकर लौटा जा सकता है।
  • वहीं, पहाड़ पसंद करने वाले लोग ऋषिकेश, देहरादून और मसूरी का रुख करने की तैयारी में हैं।
  • जिन लोगों ने लंबी यात्रा का प्लान नहीं बनाया है, वे दिल्लीएनसीआर में ही एक दिन की आउटिंग की तैयारी कर रहे हैं।

तीन दिन की छुट्टी में राखी पर भाईबहनों के साथ घूमने का प्लान
कई परिवारों के लिए यह छुट्टी भाईबहन के साथ समय बिताने का मौका भी है। नौकरी और पढ़ाई के चलते अलगअलग शहरों में रहने वाले भाईबहन राखी के मौके पर घर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ परिवारों ने घर पर राखी समारोह के बाद साथ में लंच या डिनर का कार्यक्रम बनाया है। डीएम ऑफिस में कार्यरत सुनीता यादव ने बताया कि तीन दिन छुट्टी मिलने से इस बार त्योहार खास बन गया है। वह अपने और भाई के परिवार के साथ ऋषिकेश जा रही हैं। प्रेमलता ने बताया कि उन्होंने अपने भाईभाभी के साथ वीकेंड ट्रिप की प्लानिंग की है। वह हरियाणा के एक फार्म हाउस जा रहे हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply