BusinessIndia

श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद के नाम से मिठाई बेच रहा था अमेजन, लगा ₹1 लाख का जुर्माना

अमेजन को श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद के नाम से सामान्य मिठाइयों की बिक्री की अनुमति देना भारी पड़ गया है. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण यानी सीसीपीए ने अमेजन सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया है. प्राधिकरण ने इसे भ्रामक विज्ञापन और उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाला मामला माना है. सीसीपीए के मुताबिक, इस नाम का इस्तेमाल करने वाले उत्पादों के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से किसी तरह की अनुमति होने का प्रमाण नहीं था.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply