CrimeIndiaTrending

मुरादाबाद: पति का चल रहा था दूसरी महिला से चक्कर, विरोध करने पर विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव..

Featured Image

मैनाठेर क्षेत्र के गांव लालपुर हमीर में विवाहिता अंजाना उर्फ अंजुम का शव बुधवार सुबह फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव लालपुर हमीर निवासी मुदस्सिर का 2016 में अंजाना उर्फ अंजुम से निकाह हुआ था।

वैवाहिक जीवन में अंजाना ने चार बच्चों को जन्म दिया। बताया जाता है कि बीते कुछ माह से मुदस्सिर किसी दूसरी महिला से फोन पर बात करता था। इस बात की जानकारी जब पत्नी को लगी तो पति पत्नी के बीच विवाद होने लगा।

बुधवार को सुबह अंजाना उर्फ अंजुम का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पर मायके वाले पहुंच गए।

उन्होंने हत्या करने के बाद शव को लटकाने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक किरनपाल सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply