
खूबसूरत और हेल्दी स्किन पाने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट अपनाते हैं. इन दिनों LED Face Mask भी काफी चर्चा में है. पहले यह सुविधा सिर्फ स्किन क्लीनिक में मिलती थी, लेकिन अब घर पर इस्तेमाल करने वाले LED Face Mask भी आसानी से उपलब्ध हैं. कई सेलिब्रिटी और ब्यूटी इन्फ्लुएंसर भी इसे अपनी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना चुके हैं. ऐसे में अगर आप भी इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कि यह क्या है, कैसे काम करता है और इसका सही इस्तेमाल क्या है.
LED Face Mask एक खास स्किनकेयर डिवाइस है. इसमें अलग-अलग रंगों की LED लाइट लगी होती हैं, जो त्वचा की ऊपरी परत पर काम करती हैं. हर रंग की लाइट का अपना अलग फायदा होता है. यह बिना दर्द वाला स्किन ट्रीटमेंट माना जाता है, जिसे घर पर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
रेड लाइट: अगर आप बढ़ती उम्र के असर जैसे झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम करना चाहते हैं, तो रेड लाइट मददगार मानी जाती है.
ब्लू लाइट: यह मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया पर काम करती है. इसलिए एक्ने वाली स्किन के लिए इसे अच्छा माना जाता है.
ग्रीन लाइट: अगर चेहरे पर पिगमेंटेशन, दाग-धब्बे या स्किन टोन असमान है, तो ग्रीन लाइट उससे जुड़ी समस्याओं में मदद कर सकती है.
घर पर इस्तेमाल होने वाले LED Face Mask को हफ्ते में 3 से 5 बार इस्तेमाल करना काफी है. इसे रोज लगाने की जरूरत नहीं होती. कई लोग सोचते हैं कि रोज इस्तेमाल करने से जल्दी फायदा मिलेगा, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है.
LED Face Mask खरीदने से पहले अपनी स्किन की जरूरत को समझें. अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है या किसी स्किन बीमारी का इलाज चल रहा है, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. साथ ही, हमेशा अच्छी क्वालिटी का LED Mask ही खरीदें और उसके साथ दिए गए निर्देशों का पालन करें. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ही इसका बेहतर फायदा मिल सकता है.



