IndiaUttar Pradesh

Aaj Ka Mausam: अभी 3 दिन और भीगेगी दिल्ली… यूपी-बिहार से राजस्थान तक आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें हिमाचल-उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

Weather forecast India: इन दिनों देशभऱ के कई राज्यों में मॉनसून जमकर बरस रहा है. उत्तर भारत के राज्यों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. पूर्वी भारत में भी बादल झमाझम बरस रहे हैं. उत्तर भारत के राज्यों में जहां मॉनसून ने जोर पकड़ा हुआ है, वहीं ओडिशा, बंगाल और झारखंड डीप डिप्रेशन की वजह से बारिश कासिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. 20 अगस्त को बारिश और जोर पकड़ने वाली है. मौसम विभाग ने बारिश का पुर्वानुमान जारी किया है.

देश की राजधानी दिल्ली में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग की ओर से आज राज्य में आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. 21, 22 और 23 तारीख को राज्य में हल्की बारिश और बूंदाबादी हो सकती है. वहीं आज राज्य का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपी से लेकर झारखंड तक बरसात

यूपी में इन दिनों मॉनसून खूब बरस रहा है. आज प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, बांदा, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, आजमगढ़, प्रतापगढ़, चित्रकूट, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. बिहार में कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. झारखंड में भी आज और कल तेज हवाओं व बारिश का प्रभाव बना रहेगा.

पश्चिम बंगाग के कई जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है. साथ ही आंधी चल सकती है. ओडिशा में भी मानसून सक्रिय रहेगा. ओडिशा में 21 से 25 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश हो सकती है. राजस्थान के कई भागों में आज आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. पंजाब में आज और कल बारिश और आंधी का असर दिख सकता है. हरियाणा में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश अचानक जोर पकड़ सकती है.

उत्तर पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिण भारत के मौसम का हाल

उधर पश्चिमी भारत में कोंकण और गोवा में 25 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है. मध्य महाराष्ट्र में आज अच्छी बारिश हो सकती है. मराठवाड़ा में भी आज बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. गुजरात और सौराष्ट्रकच्छ में भी 25 अगस्त तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 25 अगस्त तक अलगअलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश और आंधी की चेतावनी है. तमिलनाडू के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

उत्तराखंड के नीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, रुद्रप्रयाग और ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश के कई जिलो में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. जम्मूकश्मीर में भी कई जिलों में मौसम विभाग ने आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply