IndiaPunjabTrending

लुधियाना के फाइव स्टार होटल ‘पार्क प्लाजा’ में रेड, बैंक की टीमें और पुलिस बल मौके पर; पूर्व विधायक होटल के मालिक

लुधियाना : लुधियाना के एक होटल पार्क प्लाजा में बैंक की टीमों ने पुलिस बल के साथ रेड की है। जानकारी के मुताबिक बैंक व पुलिस के अफसर होटल के अंदर मौजूद हैं, जबकि होटल के बाहर भारी सुरक्षाबल तैनात है।

यह होटल कांग्रेस के पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा का है। पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद खंगूड़ा कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने फिर से AAP को अलविदा किया और कांग्रेस में शामिल हो गए। अभी वह मलेरकोटला जिले की अमरगढ़ सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बैंक की टीम सुबह ही पुलिस बल को साथ लेकर होटल पहुंची। अधिकारी करीब तीन घंटे से अंदर मौजूद हैं और होटल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक बैंक या पुलिस प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की आधिकारिक वजह साफ नहीं की गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply