
महमूदाबाद/सीतापुर, अमृत विचार। सीतापुर जिले के महमूदाबाद में चतुरबहेड़ मोड़ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के आसपास गंदगी और अतिक्रमण को लेकर कांग्रेसियों ने समेत कस्बे के लोगों ने तहसीलदार को प्रार्थना पत्र सौंपा। मांग थी कि प्रतिमा के पास से गंदगी और अतिक्रमण हटाया जाए। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और सभासद के साथ गुरुवार को कस्बावासी एकजुट हुए।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक अब्दुल्ला खान ने बताया कि गांधी प्रतिमा के पास कुछ लोगों द्वारा कूड़ाकचरा और घरों का मलबा डालकर स्थान पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही प्रतिमा के समीप विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर रखे जाने पर भी आपत्ति जताई गई है। गांधी प्रतिमा के आसपास चबूतरा और शेड का निर्माण कराया जाए, ताकि प्रतिमा सुरक्षित एवं व्यवस्थित रह सके।
प्रतिमा के पास ट्रांसफार्मर रखने पर भी आपत्ति
इसके अलावा प्रतिमा के पास रखे ट्रांसफार्मर को अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने तथा आसपास फैली गंदगी और अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। इस दौरान अनीस अंसारी, शुएब अंसारी, अय्यूब अहमद डंपी, डॉ निजामुद्दीन आज़ाद, मंसूर अली सलमानी, अब्दुल रहमान खान,सलीम प्रधान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें



