IndiaTrendingUttar Pradesh

सिख दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ में काट रहे थे उम्रकैद की सजा

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया है।  सूत्रों के मुताबिक, सज्जन कुमार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। वह 1984 के सिख विरोधी दंगों के दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। दिल्ली कैंट की पालम कॉलोनी में 5 सिखों की हत्या के बाद गुरुद्वारा जला दिया गया था। इस केस में सज्जन कुमार को दोषी पाया गया।

हालांकि, दो मामलों में दिल्ली हाई कोर्ट ने जनवरी में उन्हें बरी कर दिया था। वर्ष 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में भड़के सिख विरोधी दंगों में सज्जन कुमार पर भीड़ को उकसाने और हत्याओं में शामिल होने का आरोप लगा था। करीब 34 वर्षों तक चले लंबे कानूनी संघर्ष के बाद, 2018 को दिल्ली उच्च न्यायालय ने निचली अदालत का फैसला पलटते हुए उन्हें दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके बाद 31 दिसंबर 2018 को उन्होंने अदालत में समर्पण किया था। खबर है कि राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply