TrendingUttar Pradesh

Sitapur News: CHC में शॉर्ट सर्किट के बाद धुआं फैला, मरीजों में मची अफरा-तफरी

रामपुर/मथुरा, सीतापुर, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मथुरा में शॉर्ट सर्किट के बाद धुएं का गुबार उठने से मरीजों और तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। महिला वार्ड और उससे सटे ऑपरेशन थियेटर में अचानक धुआं फैलने से घबराए लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई।

अस्पताल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्रों की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियातन मरीजों और तीमारदारों को वार्डों से बाहर निकाल दिया गया। बताया जाता है कि महिला वार्ड के बाद इलेक्ट्रिक यूनिट रूम में भी धुआं दिखाई दिया। हालांकि आग नहीं लगी, लेकिन धुएं के कारण आग जैसी स्थिति बन गई थी। समय रहते स्थिति संभाल लिए जाने से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़े : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply