TrendingUttar Pradesh

UP Politics : मायावती ने Gen Alpha के प्रदर्शन पर जताया दुख, कहा- बच्चों की मांगों पर सहानुभूति से विचार करें सरकारें

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर ‘जेन अल्फा’ छात्रछात्राओं के प्रदर्शन पर अफसोस जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी सुविधाओं की मांग को लेकर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, यह बेहद दुखद है।

मायावती ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि जेनअल्फा यानी 2013 के बाद जन्मे बच्चे और उनके मातापिता सुखी भविष्य एवं अच्छी शिक्षा को लेकर चिंतित हैं और इसके लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर, विशेषकर उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में स्कूलों की बदहाल स्थिति की जमीनी हकीकत के कारण बच्चे ‘अतिमुखर’ हो गए हैं और कॉकरोच जनता पार्टी के देशव्यापी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान में उत्साह से भाग ले रहे हैं।

स्कूलों की बदहाली पर सरकारों को घेरा

उन्होंने कहा, ”यह दुखद है कि जिन बच्चों के हंसनेखेलने और पढ़नेलिखने के दिन हैं, उन्हें प्रारंभिक शिक्षा की बुनियादी सुविधाओं के लिए भी सड़कों पर संघर्ष करना पड़ रहा है।” बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि सरकारों ने स्कूल व्यवस्था सुधारने के बजाय इसकी अनदेखी की है।

उन्होंने कहा कि हजारों सरकारी स्कूल बंद कर शिक्षा व्यवस्था को काफी हद तक निष्क्रिय बनाने का ‘कुचक्र’ चलाया जा रहा है। अब जेनअल्फा बच्चे स्कूल भवन, शिक्षक, पेयजल, शौचालय और साफसफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

‘बच्चों पर बल प्रयोग से बचें सरकारें’

मायावती ने उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों की सरकारों से जेनअल्फा बच्चों की शिक्षा संबंधी जरूरतों और मांगों पर सहानुभूति के साथ तत्काल ध्यान देने तथा उनके खिलाफ बल प्रयोग से पूरी तरह बचने की अपील की। राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले दिनों जेनअल्फा छात्रछात्राओं ने स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किए थे।

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply