India

दिल्ली पैलेट गन केस में FIR दर्ज: राहुल गांधी के धरने के बाद पुलिस का एक्शन, पीड़ित का आरोप छर्रे लगने से गई आंख की रोशनी

Delhi Pellet Gun Case: दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारी साहिल लोहबच की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

प्रदर्शनकारी छात्र साहिल लोहबच का आरोप है कि जंतरमंतर पर पैलेट गन के छर्रे लगने से उसकी आंख की रोशनी चली गई है। पीड़ित के पक्ष में राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे से संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे थे। उनकी मांग थी कि जब तक पीड़ित साहिल की शिकायत पर एफआईआर नहीं होती, जब तक वे नहीं हटेंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply