IndiaUttar Pradesh

करोड़ों की जमीन और DRDO अफसर से शादी… वाराणसी के श्रेया मर्डर केस की Inside Story, आरोपी अभी भी फरार

Varanasi Crime News: वाराणसी के मरुई गांव की होनहार छात्रा श्रेया उपाध्याय हत्याकांड को 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली हैं. Msc की पढ़ाई के साथ नीट की तैयारी कर रही श्रेया की बच्छांव स्थित एक कमरे के बाथरूम में बेहद बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस की चारचार टीमें गठित होने के बावजूद मुख्य आरोपी विवेक चौबे अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है. श्रेया के चचेरे भाई अंशुमन उपाध्याय ने हत्याकांड की वजह का खुलासा करते हुए बताया कि श्रेया अपने पिता सुनील उपाध्याय की इकलौती बेटी थी और उसके नाम पर करोड़ों रुपये की पारिवारिक संपत्ति है.

श्रेया नीट की तैयारी के लिए फार्मेसी पढ़े विवेक चौबे से पढ़ाई में मदद लेती थी और उसे अपना भाई मानती थी. लेकिन विवेक उस पर बुरी नजर रखता था. श्रेया की शादी हाल ही में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के एक अधिकारी से तय हुई थी. नवंबर में सगाई और फरवरी में शादी होनी थी. शादी तय होते ही विवेक को लगा कि इकलौती बेटी की शादी के बाद करोड़ों की जमीन और संपत्ति उसके हाथ से निकल जाएगी. इसी लालच और खुन्नस में उसने श्रेया की नृशंस हत्या कर दी.

18 अगस्त को गायब हुई, 20 को बाथरूम में मिली डेड बॉडी

श्रेया 18 अगस्त को जगतपुर पीजी कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. जक्खनी पुलिस 18 अगस्त को ही मोबाइल लोकेशन के आधार पर बच्छांव स्थित कमरे तक पहुंच गई थी, लेकिन ताला बंद होने और कोर्ट का आदेश न होने का हवाला देकर पुलिस बिना ताला तोड़े लौट गई. 19 अगस्त को जब विवेक के मामा कमरे की चाबी लेकर पहुंचे और दरवाजा खोला गया, तो अंदर बाथरूम में श्रेया का गला कटा हुआ शव बेहद बुरी हालत में मिला. परिजनों ने विवेक के मामा की भूमिका पर भी गहरा संदेह जताया है.

आरोपी के एनकाउंटर की मांग, पुलिस का दावा

रोतेबिलखते पिता सुनील उपाध्याय और चचेरे भाई अंशुमन ने आरोपी विवेक चौबे को कड़ी से कड़ी सजा और एनकाउंटर की मांग की है.

मामले में DCP क्राइम/गोमती नीतू कादयान ने बताया आरोपी विवेक चौबे की गिरफ्तारी के लिए 4 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है. संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है और आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply