TrendingUttar Pradesh

Basti Murder : प्रेम प्रसंग में रोड़ा बना पिता तो बेटी ने प्रेमी संग रच डाला खूनी खेल! हंसिए से हमला, गमछे से गला घोंटकर हत्या

बस्ती। यूपी के बस्ती जिले में छावनी थाना क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाला मामला आया है। यहां के रामापुर तिवारी गांव में प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी और फिर दोनों मौके से फरार हो गए। मीडिया रिपोर्ट रामापुर तिवारी गांव निवासी कृष्णा अपनी बेटी के प्रेम संबंधों का लगातार विरोध करते थे। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। 

आरोप है कि युवती अपने प्रेमी के साथ रहने का दबाव परिवार पर बना रही थी, लेकिन परिवार के सदस्य इसके लिए तैयार नहीं थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार शनिवार को युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से पिता पर हंसिए से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद गमछे से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। 

बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलगअलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है। 

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है और शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार मृतक अपनी बेटी की गतिविधियों को लेकर काफी समय से चिंतित रहते थे और इसी बात को लेकर पितापुत्री के बीच अक्सर विवाद होता था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply