
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गई, जब किड़हिरा गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब बंद कुएं में फंसा समरसेबल पंप निकालने उतरे चार लोग अचानक जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई।
ग्रामीणों और पुलिस की मदद से चारों को आननफानन कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं चौथे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य कराया गया। हादसे के बाद किड़हिरा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों में कोहराम मचा है।
खबर अपडेट हो रही है…



