TrendingUttar Pradesh

छात्रा की फोटो खींचने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पिता को पीटा; दो घायल

सीतापुर: नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के लकड़ियामऊ गांव में छात्रा की फोटो खींचने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि फोटो खींचने का विरोध करने पर शुरू हुई कहासुनी की रंजिश में एक पक्ष ने घर में घुसकर लाठीडंडों से हमला कर दिया। घटना में दो लोग घायल हुए हैं। गंभीर चोट लगने पर एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

फोटो खींचने को लेकर पहले हुआ था विवाद

पीड़ित सुनील के मुताबिक, उनकी बेटी की फोटो खींचने को लेकर राहुल और सौरभ से विवाद हुआ था। परिवार ने इसका विरोध किया था, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।

आरोप है कि इसी विवाद की रंजिश में सुशील अपने तीन बेटों अनुज, राहुल और सौरभ के साथ पीड़ित के घर पहुंचा। वहां गालीगलौज करने के बाद विरोध करने पर लाठीडंडों से हमला कर दिया गया।

सिर में गंभीर चोट लगने से राकेश घायल

मारपीट के दौरान राकेश के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह लहूलुहान हो गए। वहीं अंकुर को भी चोटें आईं। घटना के बाद परिजन राकेश को उपचार के लिए सीएचसी नैमिषारण्य लेकर पहुंचे।

चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज कराया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। नैमिषारण्य थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल राकेश को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजे जाने की जानकारी भी उन्होंने दी।

पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।


contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply