IndiaUttar Pradesh

दिल्ली में कल तक बारिश… यूपी-बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ तक अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड का कैसा रहेगा मौसम?

India Weather update: इन दिनों मॉनसून का प्रभाव देशभर में देखने को मिल रहा है. मॉनसून देश के अधिकांश राज्यों में मूसलधार पानी बरसा रहा है. बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय दबाव बना है. इसके और उग्र मानसूनी ट्रफ के मेल से आज कई राज्यों में झमाझम बरसात देखने को मिल सकती है. मॉनसूनी बारिश से मैदानी इलाकों में उफनती नदियों का तांडव दिख रहा है. पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने आज भी देेश के कई राज्यों में बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है.

रविवार को राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन दोपहर में धूप निकली. मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बरसात होने की संभावना जताई है. कल भी दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश व बूंदाबादी देखने को मिल सकती है. उसके बाद दिल्ली में 29 अगस्त तक राजधानी में बारिश की संभावना नहीं है. वही आज राज्य का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपीबिहार में येलो अलर्ट, झारखंड का क्या है हाल?

उत्तर प्रदेश में मॉनसून मेहरबान है. मौसम विज्ञान विभाग आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है. कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मोरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, झांसी, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयोगराज, बदायूं, आजमगढ़, इटावा, ललितपुर, वाराणसी, महोबा, सोनभद्र, और बिजनौर में भारी बारिश हो सकती है. बिहार में आज 24 जिलों में बारिश हो सकती है. 5 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि 19 जिलों में येलो अलर्ट है. आज झारखंड में आज पलामू, गढ़वा समेत 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

मध्य भारत में जमकर होगी बरसात

राजस्थान में जयपुर सहित कई राज्यों में आज भीषण बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश में भी भोपाल समेत कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है. छत्तीसगढ़ में आज से 28 अगस्त के दौरान कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है. विदर्भ में आज भारी बारिश की संभवना है. महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

ओडिशा, पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. ओडिशा में 28 अगस्त तक कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. पश्चिम बंगाल में आज बहुत भारी बारिश हो सकती है. राज्य के कुछ हिस्सों में 26 अगस्त तक 3040 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, ऋषिकेश समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आद मूसलाधार बरसात देखने को मिल सकती है. जम्मूकश्मीर में व्यापक बारिश की संभावना है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply