India

Amrawati Hospital Fire: अमरावती के सरकारी अस्पताल में आग, शिशु वॉर्ड में भर्ती 39 नवजात में से 3 की मौत

Amravati Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती में महिला अस्पताल में सोमवार सुबह 3:30 बजे एक बड़ी घटना हो गई। जहां अस्पताल में आग लगने से शिशु वॉर्ड में भर्ती 39 नवजातों में से तीन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ये हादसा चाइल्ड वॉर्ड वेंटिलेटर फटने से हुआ। घटना के बाद घायल बच्चों को पास के ही दूसरे सरकारी सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में एडमिट कराया गया। 

आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी जहां तीन कक्ष थे। इन्हीं में 39 बच्चों को रखा गया था। जानकारी के अनुसार आग लगते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर्स, नर्स और स्टाफ के लोगों ने नवजातों को वेंटिलेटर से बाहर निकाल लिया। 

 

खबर अपडेट हो रही है… 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply