TrendingUttar Pradesh

RaeBareli News: सीएम आगमन से पहले सड़कों पर बिखरे पर्चे, ‘वापस जाओ’ पोस्टरों से मचा हड़कंप

रायबरेली, अमृत विचार। यूपी के रायबरेली में अमर सेनानी राणा बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से कुछ घंटे पहले  प्रशासन की तैयारियों को चुनौती देते हुए शहर में मुख्यमंत्री वापस जाओ के पोस्टर चस्पा कर दिए और सड़कों पर पर्चे बिखेर दिए गए।

पोस्टरों पर “मुख्यमंत्री वापस जाओ” जैसे नारे लिखे होने की बात सामने आने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा है। पर्चों में समाजवादी छात्र सभा भी लिखा है। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि पर्चा और पोस्टर सपा छात्र सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने ही चस्पा किया होगा।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ है। कार्यक्रम स्थल से लेकर शहर की प्रमुख सड़कों तक साफसफाई, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले जगहजगह पोस्टर चस्पा होने और पर्चे बिखरे मिलने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि पोस्टर और पर्चे रात के अंधेरे में शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए और बिखेरे गए। सुबह जब लोगों की नजर इन पर पड़ी तो इसकी चर्चा शुरू हो गई। प्रशासन ने आननफानन में पोस्टरों को हटाने और सड़कों पर बिखरे पर्चों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

समाजवादी छात्र सभा से जुड़े लोगों की ओर से इन पोस्टरों और पर्चों को सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया है। पोस्ट के जरिए प्रशासन को खुली चुनौती देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, पोस्टर और पर्चे किसकिस स्थान पर लगाए गए और इस मामले में पुलिस ने अभी तक किन लोगों की पहचान की है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राणा बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रायबरेली पहुंच रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री राना बेनी माधव बख्श सिंह सभागार का उद्घाटन करेंगे। साथ ही जिले को करीब नौ अरब के परियोजनों की सौगात देंगे। इसके बाद फिरोज गांधी कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले हुई इस गतिविधि ने सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर पुलिसप्रशासन की सतर्कता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply