TrendingUttar Pradesh

Sitapur News: जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, SP ने पांच उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल

सीतापुर, अमृत विचार। पुलिस प्रशासन ने कानूनव्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पांच उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए नई तैनाती दी है। इस कड़ी में चौकी इंचार्ज जिला अस्पताल लाइन हाजिर किये गए हैं।  

जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, प्रशान्त सिंह औरंगाबाद चौकी प्रभारी से हटाकर कस्बा चौकी प्रभारी, थाना नैमिषारण्य बनाया गया है। इस फेरबदल में जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज विजय राठी को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइंस भेजा गया है।

बता दें कि जारी आदेश के तहत इन्द्र नारायण शुक्ल कस्बा चौकी प्रभारी से थाना नैमिषारण्य स्थानांतरित किए गए हैं। रामचन्द्र यादव को थाना कोतवाली नगर से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी कोहना, थाना कोतवाली नगर बनाया गया है। 

इसके अलावा मंजीत कुमार खरवार थाना कोतवाली नगर से प्रभारी चौकी जिला अस्पताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप निरीक्षक विजय राठी प्रभारी को चौकी जिला अस्पताल से हटाकर पुलिस लाइंस भेजा गया है। पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले में कानूनव्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply