TrendingUttar Pradesh

Hardoi News : लूट से पहले पुलिस ने दबोचे 5 लुटेरे, मास्टरमाइंड फरार; पूछताछ में खुला बड़ा राज, निशाने पर था सराफा कारोबारी

हरदोई। हरदोई पुलिस की टीम7 ने पांच ऐसे लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया, जो सराफा कारोबारी के घर से सोने की लूट करने की पूरी तैयारी कर चुके थे,लेकिन उससे पहले ही पुलिस टीम ने शनिवार की आधी रात उन्हे मिल कालोनी की मोड़ से दबोच लिया,जबकि मास्टर माइंड फरार हो गया। पुलिस अब मास्टर माइंड को ढूंढने में जुट गई है।

बताते है कि कोतवाली देहात के एसआई अखिल कुमार,एसआई राहुल शर्मा की टीम7 ने शनिवार की आधी रात में मिल कालोनी मोड़ से पांच संदिग्ध युवको को पकड़ कर जब उनसे पूछताछ की तो पता चला कि उनका इरादा भूंसा मण्डी में एक सराफा कारोबारी के घर से लूट करने का था,उन्होने 8 से 10 किलो सोने लूटने का मंसूबा पाल रखा था,लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हे दबोच लिया,जबकि मास्टर माइंड रंजीत वहां से फरार हो गया। मास्टर माइंड रंजीत ने ही वारदात को भोर पहर अंजाम देने की पूरी स्क्रिप्ट पहले से ही तैयार की थी।

पुलिस की पकड़ में आए लुटेरों में अविनाश उर्फ विपुल पुत्र चन्द्र कांत निवासी देहपुरवा थाना सुरसा,उसी थाने के ज्ञानपुरवा निवासी राजकिशोर पत्र रामपाल,भिखारीपुरवा निवासी श्रवण उर्फ सरवन पुत्र मकरंद,बंधिया निवासी रामविलास पुत्र शंकर और कछौना कोतवाली के अंटा निवासी श्याम प्रकाश पुत्र राजेश शामिल है,उनके पास से दो तमंचे,कारतूस, ताले तोड़ने के लिए एक सब्बल, प्लास और चाबियों के गुच्छे के अलावा अपाचे और महिंद्रा सैंट्रो और कुछ कैश भी बरामद हुआ हैं।

हिस्ट्रीशीटर है रामविलास! श्रवण उर्फ सरवन भी कम नहीं

हरदोई। सराफा कारोबारी के घर लूट करने से पहले पुलिस की पकड़ में आए पांचों लुटेरे शातिर बताए गए है,लेकिन कुछ बहुत शातिर है। पकड़ में आए रामविलास के ऊपर 6 मामले दर्ज है,साथ सुरसा थाने में उसके खिलाफ हिस्ट्रीशीटर होने का मामला भी दर्ज है,साथ ही श्रवण उर्फ सरवन भी कम नहीं,उसके खिलाफ अलगअलग थानों में 7 मामले दर्ज होना बताया गया है।

एसआई अखिल कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट

लूट से पहले तमंचे और कारतूसों के साथ गिरफ्तारी के मामले में एसआई अखिल कुमार की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपियो़ के खिलाफ अपराध संख्या403/26 बीएनएस की धारा 310 /3/25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply