India

Bank Strike 2026: 5 डे वर्किंंग को लेकर UFBU का अल्टीमेटम, सरकार ने नहीं मांगी मांग, तो अक्टूबर में इस दिन से करेंगे अनिश्चित कालीन

Bank Strike Hadtal News: हफ्ते में पांच दिन काम और सरकार की बदली हुई ‘परफार्मेंसलिंक्ड इंसेंटिव’ स्कीम को वापस लेने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठन ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ यानी UFBU ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन का कहना है कि सितंबर में एक दिन की देश व्यापी हड़ताल रहेगी। अगर सरकार नहीं मानी तो अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। 

किसकिस दिन हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी?

आपको बता दें यूनियन का कहना है कि 11 सितंबर 2026 को 1 दिन के लिए देशव्यापी बैंक हड़ताल होगी। इसके बाद 11 सितंबर को शुक्रवार है इसलिए अगले दो दिन शनिवार/रविवार की छुट्टी होने बैंक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यानी इस दौरान तीन चार दिन आपका काम प्रभावित हो सकता है। 

28 से 30 सितंबर रहेगी हड़ताल 

सितंबर के आखिरी में 28 से 30 सितंबर 2026 को 3 दिन तक लगातार देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है। आपको बता दें ये समय बैंकों मेंं छहमाही क्लोजिंग का होता है। ऐसे में हड़ताल के चलते बैंक के कामकाज पर बड़ा असर पड़ सकता है। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि यदि आखिर में मांगें न पूरी न हुई तो 26 अक्टूबर 2026 से सभी बैंक अधिकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल पर जाएंगे। 

हड़ताल में कौन कौन से यूनियन हैं शामिल 

आपको बता दें सरकार के ‘नकारात्मक रुख’ के विरोध में बैंक कर्मचारियों के 9 प्रमुख संगठनों के साझा मंच UFBU ने हड़ताल की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बैंक संगठनों का यूनियन ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ में 9 संगठन शामिल हैं। 


contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply